Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

खेल मंत्रालय ने हटाया डब्ल्यूएफआई का निलंबन, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित कर सकेगा भारतीय कुश्ती महासंघ

गौरतलब है कि खेल मंत्रालय ने 24 दिसंबर 2023 को डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया था। यह फैसला महासंघ द्वारा जल्दबाजी में अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की घोषणा करने के कारण लिया गया था।

11 Mar 2025

खेल मंत्रालय ने हटाया डब्ल्यूएफआई का निलंबन, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित कर सकेगा भारतीय कुश्ती महासंघ

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का निलंबन हटा दिया है। इस फैसले के बाद अब महासंघ राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सकेगा और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए राष्ट्रीय टीमों का चयन कर पाएगा।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, "स्पॉट वेरिफिकेशन कमेटी की रिपोर्ट, डब्ल्यूएफआई द्वारा उठाए गए सुधारात्मक कदम और भारतीय खेलों तथा एथलीटों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पर लगाए गए निलंबन को तत्काल प्रभाव से समाप्त करता है और इसे राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) के रूप में पुनः मान्यता प्रदान करता है।"

गौरतलब है कि खेल मंत्रालय ने 24 दिसंबर 2023 को डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया था। यह फैसला महासंघ द्वारा जल्दबाजी में अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की घोषणा करने के कारण लिया गया था।

गोंडा में टूर्नामेंट की घोषणा से नाराज था मंत्रालय

21 दिसंबर 2023 को संजय सिंह के नेतृत्व वाले पैनल ने डब्ल्यूएफआई के चुनाव में जीत दर्ज की थी। इसके बाद महासंघ ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश के गोंडा के नंदिनीनगर को चुना था। यह पूर्व डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का गढ़ माना जाता है, जिससे सरकार नाराज हो गई थी और निलंबन का निर्णय लिया गया था।

अब निलंबन हटने के बाद डब्ल्यूएफआई फिर से अपनी गतिविधियां शुरू कर सकेगा और भारतीय कुश्ती को एक बार फिर रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


खेल मंत्रालय ने हटाया डब्ल्यूएफआई का निलंबन, अब राष्ट्रीय प्
गौरतलब है कि खेल मंत्रालय ने 24 दिसंबर 2023 को डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया था। यह फैसला महासंघ द्वारा जल्दबाजी में अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News